टेन डोशेट बना रहे भारतीय कोचिंग सेटअप छोड़ने की योजना, गंभीर की मंजूरी का इंतजार: रिपोर्ट (Image Source: IANS)
भारत के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट इंग्लैंड दौरे के बाद टीम का साथ छोड़ने की योजना बना रहे हैं। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ 19 जुलाई को होने वाला तीसरा वनडे मैच उनका आखिरी असाइनमेंट हो सकता है।
'क्रिकबज' की रिपोर्ट के मुताबिक, नीदरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अपनी इच्छा के बारे में बता दिया है। हालांकि, आखिरी फैसला हेड कोच गौतम गंभीर लेंगे, जिन्होंने डोशेट को भारतीय टीम में लाने में अहम भूमिका निभाई थी।
भारतीय टीम ने इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन किया था। हालांकि, यह प्रदर्शन रयान टेन डोशेट के जाने की वजह नहीं है, क्योंकि रिपोर्ट के अनुसार, टेन डोशेट पूरी तरह से निजी कारणों से आगे बढ़ना चाहते हैं।