New Chandigarh: भारत ने मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के विरुद्ध मजबूत पकड़ बना रखी है। मुकाबले के दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की। दिन की समाप्ति तक मेहमान टीम ने 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं। यहां से अफगानिस्तान 459 रन पीछे है।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 41 रन जुटाए। जायसवाल 32 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद केएल राहुल ने साईं सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की। सुदर्शन 13 चौकों के साथ 81 रन बनाकर आउट हुए। यहां से कप्तान गिल ने केएल राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 रन जुटाकर टीम को 247 के स्कोर तक पहुंचा दिया।