न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज, ऋषभ पंत को मिलेगा एक और फिटनेस टेस्ट का मौका (न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज, ऋषभ पंत को मिलेगा एक और फिटनेस टेस्ट का मौका)
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को अपनी फिटनेस साबित करने का एक और मौका मिलेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए रवाना होने से पहले, उन्हें एक और फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।
पंत को ईरानी कप मैच के दौरान, 'रेस्ट ऑफ इंडिया' की कप्तानी करते हुए 'साइड स्ट्रेन' की समस्या हुई थी। वह पिछले लगभग 10 दिनों से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में हैं, जहां रविवार को वह एक फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए।
'क्रिकइन्फो' की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड जाने की मंजूरी मिलने से पहले, वह दो दिनों के भीतर एक और फिटनेस टेस्ट देंगे। अगर वह इस बार टेस्ट पास कर लेते हैं, तो न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ तीसरे मल्टी-डे मैच के लिए इंडिया 'ए' टीम से जुड़ जाएंगे। यह मैच 7 नवंबर से लिंकन में शुरू होगा।