ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ 19 अगस्त से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर है। ओपनर एमिलियो गे इस मैच से पहले अपनी फिटनेस वापस हासिल कर सकते हैं। एमिलियो शुक्रवार को मिडलसेक्स के खिलाफ डरहम के लिए खेलते हुए अपना कंधा चोटिल करवा बैठे थे।
एमिलियो ने इसी साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने टेस्ट करियर की 6 पारियों में 23.16 की औसत के साथ 139 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। बेन डकेट के साथ उनकी साझेदारी ने टीम मैनेजमेंट को प्रभावित किया है। जैक क्रॉली खराब प्रदर्शन के कारण टीम से हटाए गए हैं, जिसके बाद मैनेजमेंट एमिलियो को मौके देने का इच्छुक है।
'डेली मेल स्पोर्ट' के अनुसार, शनिवार को हुए एमिलियो के स्कैन में कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई, जिससे गे बेन डकेट के साथ अपनी ओपनिंग साझेदारी जारी रख सकेंगे।