थाईलैंड, हांगकांग, यूएई और इंडोनेशिया ने विमेंस एशिया कप में जगह बनाई (Image Source: IANS)
एसीसी विमेस प्रीमियर कप के क्वार्टर-फाइनल में गुरुवार को आसान जीत के साथ थाईलैंड, हांगकांग, यूएई और इंडोनेशिया ने इस साल के आखिर में होने वाले विमेंस टी20 एशिया कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है।
इन सभी चार टीमों ने लीग स्टेज में अपने-अपने ग्रुप में टॉप किया और नॉकआउट राउंड में भी उसी लय को बरकरार रखा। इन टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई और कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया।
थाईलैंड ने कुआलालंपुर में नेपाल के खिलाफ 56 रन की शानदार जीत के साथ अपना अजेय अभियान जारी रखा। इस मुकाबले में विकेटकीपर-बल्लेबाज नन्नापत कोंचारोएनकाई ने 62 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के साथ थाईलैंड ने 4 विकेट खोकर 130 रन बनाए। इसके बाद उनके गेंदबाजों ने नेपाल को 74/7 के स्कोर पर रोककर एकतरफा जीत हासिल की।