डब्ल्यूपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है सबसे बड़ी बोली, लिस्ट में दो भारतीय नाम शामिल (डब्ल्यूपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है सबसे बड़ी बोली, लिस्ट में दो भारतीय नाम शामिल)
महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए मिनी ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में होना है। इस बार ऑक्शन में कुल 146 खिलाड़ियों के नामों पर बोली लगनी है, जिसमें 119 भारतीय और 27 विदेशी प्लेयर्स शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कि किन पांच खिलाड़ियों पर ऑक्शन में पैसों की जमकर बारिश हो सकती है।
सोफिया डंकले: इंग्लैंड की विस्फोटक बल्लेबाज सोफिया डंकले अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। डंकले अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलट सकती हैं। उन्होंने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा हुआ है और उन के नाम पर बड़ी बोली लग सकती है। इंग्लैंड के लिए अब तक खेले 81 टी20 मैचों में डंकले ने 123 के स्ट्राइक रेट से 1,463 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतक लगाए हैं।