पहला टी20 शानदार था, ऐसे मैच दर्शकों को स्टेडियम में वापस लाते हैं: ग्लेन फिलिप्स (पहला टी20 शानदार था, ऐसे मैच दर्शकों को स्टेडियम में वापस लाते हैं: ग्लेन फिलिप्स )
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच को एक शानदार मैच बताया। न्यूजीलैंड इस मैच में 225 रन बनाकर भी हार गई थी।
दूसरे टी20 से पहले ग्लेन फिलिप्स ने कहा, "करीबी मैच बहुत अच्छे होते हैं और इससे भीड़ को स्टेडियम में वापस आने और क्रिकेट देखने में मदद मिलती है। यह शानदार है, क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा है।"
आजकल टी20 जल्दी-जल्दी खेले जाते हैं। भारत-न्यूजीलैंड ने गुरुवार को पहला टी20 खेलने के बाद शनिवार को दूसरा टी20 खेला। दोनों मैचों के बीच 48 घंटे से भी कम समय का अंतर था।