इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच पहला अनाधिकारिक टेस्ट ड्रॉ रहा (Image Source: IANS)
भारत और श्रीलंका ए टीमों के बीच गाले में खेला गया पहला चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट ड्रॉ हो गया है। श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन पर थी, जब मैच ड्रॉ घोषित किया गया।
मैच पर नजर डालें तो ध्रुव जुरेल की कप्तानी वाली भारतीय ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 6 विकेट पर 452 रन बनाकर पारी घोषित की थी। भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 132, कप्तान ध्रुव जुरेल ने नाबाद 141, और शेख रशीद ने 63 रन बनाए थे।
श्रीलंका की पहली पारी 330 रन पर समाप्त हुई थी। श्रीलंका के लिए नाविंदु फर्नांडो ने 84, आशेन बंडारा ने 70 और कप्तान सहन अराचिगे ने 72 रन बनाए थे।