श्रीलंका अंडर-19 और भारत अंडर-19 टीमों के बीच खेला गया पहला यूथ टेस्ट ड्रॉ (Image Source: IANS)
श्रीलंका अंडर-19 और भारत अंडर-19 पुरुष टीमों के बीच 13 से 16 जुलाई तक गाले में खेला गया पहला 'यूथ टेस्ट' ड्रॉ हो गया है। मुकाबले में भारत और श्रीलंका दोनों टीमों की तरफ से दमदार बल्लेबाजी देखने को मिली।
मैच की बात करें तो, श्रीलंका अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेनूजा वेकुनागोडा के 233, विमथ दिनसारा के 52, कविजा गमागे के 49, और चमिका हीनातिगाला के 45 रन की मदद से पहली पारी 9 विकेट पर 424 रन बनाकर घोषित की थी।
भारत की तरफ से जेगनाथन हेमचुदेशन ने 3, काव्या परेश पटेल और प्रियांशु सिंह ने 2-2, जबकि प्रणव रागवेंद्र और यशबर्धन चौहान ने 1-1 विकेट लिए थे।