कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी शानदार रही, रोमांचक प्रतियोगिता की उम्मीद: डॉ. डोनाल्ड रुकारे (Image Source: IANS)
कॉमनवेल्थ स्पोर्ट के अध्यक्ष डॉ. डोनाल्ड रुकारे ने कहा है कि हमें खुशी है कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो चुका है। ओपनिंग सेरेमनी शानदार रही। सभी एथलीट बहुत खुश नजर आए।
डॉ. डोनाल्ड रुकारे ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "ओपनिंग सेरेमनी बहुत बढ़िया रही। किंग चार्ल्स तृतीय, प्रधानमंत्री और प्रथम मंत्री उपस्थित थे। सभी एथलीट काफी खुश थे। कार्यक्रम का अनुभव रोमांचक रहा।"
उन्होंने कहा कि हमें बहुत ही सकारात्मक फीडबैक मिल रहा है। हम आने वाले दिनों में शानदार प्रतियोगिता की उम्मीद कर रहे हैं।