NZ vs ENG 2nd Test: ग्लेन फिलिप्स का पहला टेस्ट शतक, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 3 (Image Source: IANS)
ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स के पहले टेस्ट शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने द ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 391 रन बनाए। लंच तक इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए थे।
सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और अपना पहला टेस्ट शतक लगाते हुए न्यूजीलैंड को पहली पारी में 391 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। फिलिप्स आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए।
फिलिप्स ने 135 गेंदों पर 18 चौकों की मदद से 100 रन बनाए। इस दौरान आठवें विकेट के लिए काइल जैमिसन (41) के साथ 87 रन की अहम साझेदारी की।