द ओवल टेस्ट: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दिया 463 रन का लक्ष्य (Image Source: IANS)
न्यूजीलैंड ने 'द ओवल' में खेले जा रहे टेस्ट मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड को 463 रन का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड के पास इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 5 सत्र का समय है।
न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 362 रन पर सिमटी। दूसरी पारी में हेनरी निकोलस न्यूजीलैंड के शीर्ष स्कोरर रहे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए इस खिलाड़ी ने 171 गेंदों पर 16 चौकों की मदद से 121 रन की पारी खेली। इसके अलावा, रचिन रवींद्र ने 99 गेंदों पर 76 और डेरिल मिचेल ने 108 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली। नाथन स्मिथ ने 51 गेंदों पर 38 रन बनाए।
न्यूजीलैंड को पहली पारी में 100 रन की बढ़त मिली थी। इसी आधार पर इंग्लैंड को जीत के लिए 463 रन का लक्ष्य मिला है।