वीनू मांकड़ ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश की टीम नहीं: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया (वीनू मांकड़ ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश की टीम नहीं: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि जारी वीनू मांकड़ ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश की कोई भी टीम नहीं खेल रही है।
आईएएनएस के साथ बातचीत में सैकिया ने कहा, "अरुणाचल क्रिकेट एसोसिएशन में दो गुट हैं और उनका गुवाहाटी हाईकोर्ट-ईटानगर बेंच में एक केस चल रहा है। बोर्ड के काम करने के तरीके पर कुछ महीने पहले हाईकोर्ट से कुछ स्टे ऑर्डर आया था।"
उन्होंने कहा, "उस बेंच के सामने जो मामला है, उसकी वजह से अरुणाचल क्रिकेट एसोसिएशन में कोई अधिकारी नहीं है। इस मामले की आखिरकार सितंबर के पहले हफ्ते में सुनवाई हुई, लेकिन बेंच ने अभी तक फैसला नहीं सुनाया है। इसलिए वहां काफी समय से कोई बोर्ड नहीं है और इसलिए, इस वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए टीम बनाने की कोई तैयारी नहीं थी। इस वजह से, वे जूनियर मेन्स लेवल पर टीम नहीं उतार सके।"