भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का मानना है कि अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बुलाए जाने के पीछे आईपीएल में उनकी लगातार अच्छी फॉर्म और विदेशी हालात में खेलने का उनका भरपूर अनुभव मुख्य कारण हो सकते हैं।
भुवनेश्वर ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टी20 टीम में दोबारा जगह बनाई है। उन्होंने 28 विकेट लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए टाइटल बचाने में अहम भूमिका निभाई। वह आईपीएल 2026 में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे और सिर्फ एक विकेट के अंतर से कगिसो, रबाडा से पर्पल कैप चूक गए।
भुवनेश्वर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना आखिरी मैच नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड में टी20 फॉर्मेट के तौर पर खेला था। भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए 87 टी20 मुकाबलों में 23.10 की औसत से 90 विकेट लिए हैं।