2014 में फाइनल खेलने के बाद पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) का प्रदर्शन अगले कुछ सीजन लगातार खराब रहा। हालांकि, साल 20025 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने जबरदस्त खेल दिखाया और फाइनल तक का सफर तय किया। भले ही टीम खिताब जीतने से चूक गई, लेकिन अपने प्रदर्शन से पंजाब किंग्स ने हर किसी को खासा प्रभावित किया।
आईपीएल 2026 का आगाज तो पंजाब किंग्स ने धमाकेदार अंदाज में किया, लेकिन टीम अपनी इस फॉर्म को दूसरे हाफ में बरकरार नहीं रख सकी। लगातार 6 हार के चलते टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 में अभी काफी समय है, लेकिन पीबीकेएस ने न्यू चंडीगढ़ में चल रहे ऑफ-सीजन कैंप के जरिए तैयारी शुरू कर दी है।
'आईएएनएस' के साथ एक खास बातचीत में पंजाब किंग्स के सहायक कोच ट्रेवर गोंसाल्वेस ऑफ-सीजन कैंप के पीछे की वजहों, खिलाड़ियों को शार्प और मैच के लिए तैयार रखने की अलग-अलग जरूरतों, फ्रेंचाइजी के विकास, श्रेयस अय्यर की सकारात्मक लीडरशिप के साथ और कई चीजों के बारे में बात की।