गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर एक खास वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में टीम की पिछले साल वडनगर यात्रा की झलक दिखाई गई है। वडनगर वही शहर है, जहां पीएम मोदी का जन्म हुआ था।
गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर पिछले साल वडनगर की अपनी यात्रा का एक वीडियो शेयर किया। इस यात्रा ने टीम को उस शहर से जोड़ा जहां प्रधानमंत्री का जन्म हुआ था। टाइटंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वडनगर की अपनी यात्रा की झलकियां शेयर कीं, जिसमें शहर के इतिहास और पीएम मोदी के साथ इसके जुड़ाव को दिखाया गया। वीडियो में आईपीएल फ्रेंचाइजी ने गुजरात के इस शहर की अपनी यात्रा को याद किया और वड़नगर के महत्व को रेखांकित किया, जहां 17 सितंबर, 1950 को प्रधानमंत्री मोदी का जन्म हुआ था।
वीडियो में टाइटन्स ने कहा, "गुजरात की मिट्टी में कुछ खास है। इसे महसूस करने के लिए, आइए गुजरात के एक छोटे से शहर वडनगर चलें। वही शहर जहां हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ था। हमारी गुजरात टीम भी यहां आई थी। उस समय हमें नहीं पता था कि एक दिन ये यादें इतनी खास बन जाएंगी।"