एक या दो नहीं, तीन या पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होनी चाहिए: अफगानिस्तान कोच रिचर्ड पायबस (Image Source: IANS)
भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार से एकमात्र टेस्ट पीसीए न्यू क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा है। भारत के खिलाफ टेस्ट खेलने और अपनी क्षमता को जांचने का अफगानिस्तान के पास इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता।
टेस्ट मैच से पहले अफगानिस्तान के हेड कोच रिचर्ड पायबस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से अपनी टीम के लिए एक टेस्ट कैलेंडर देने की अपील की है। पायबस ने कहा कि देश में रेड-बॉल क्रिकेट को बनाए रखने के लिए कभी-कभार होने वाले टेस्ट मैच काफी नहीं हैं।
शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पायबस ने कहा, "भारत में आकर भारत के खिलाफ खेलना हमेशा विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक रहा है। इसमें कोई शक नहीं है कि भारत को उसके घर में हराना बहुत मुश्किल है।"