पहली बार फीफा विश्व कप में हिस्सा लेंगी ये 4 टीमें, 2 टीमों को मिलेगा मेसी और रोनाल्डो के साथ खेलने (Image Source: IANS)
फुटबॉल के सबसे बड़े वैश्विक इवेंट, फीफा विश्व कप 2026, की शुरुआत 11 जून से हो रही है। विश्व कप अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की सह-मेजबानी में हो रहा है। विश्व कप में इस बार सर्वाधिक 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं और कुल 104 मैच खेले जाएंगे। हिस्सा ले रही 48 टीमों में 4 ऐसी टीमें हैं, जो पहली बार फुटबॉल की इस सबसे बड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।
पहली बार फुटबॉल विश्व कप खेल रही 4 टीमें काबो वर्डे (केप वर्डे), कुराकाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान हैं।
केप वर्डे को ग्रुप 'एच' में रखा गया है। इस ग्रुप में 2010 की चैंपियन स्पेन, 1930 और 1950 की विजेता उरुग्वे और सऊदी अरब है।