महिला टी20 विश्व कप 2028 में इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री (Image Source: IANS)
महिला टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन इंग्लैंड में हो रहा है। इस विश्व कप में टीमों के प्रदर्शन का प्रभाव अगले महिला टी20 विश्व कप (टी20 विश्व कप 2028) में देखने को मिलेगा।
मौजूदा टी20 विश्व कप में 12 टीमें खेल रही हैं। 6-6 की संख्या में टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप की शीर्ष 4 टीमों ने अगले टी20 विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लिया है। ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश ने क्वालीफाई किया है। वहीं, ग्रुप बी से इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका ने क्वालीफाई किया है।
ग्रुप ए में पाकिस्तान एक जीत के साथ पांचवें स्थान पर है। इसके बावजूद पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप 2028 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। इसकी वजह पाकिस्तान का अगले टूर्नामेंट का मेजबान होना है।