आईपीएल 2026 में 22 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच हुए मुकाबले में आरसीबी के विराट कोहली और एसआरएच के ट्रेविस हेड के बीच विवाद हुआ है। विराट कोहली ने मैच के बाद हेड से हाथ भी नहीं मिलाया था। इस विवाद के बाद हेड के परिवार को ऑनलाइन क्रिकेट फैंस की तरफ से अपशब्द कहे जा रहे हैं। हेड की पत्नी जेसिका हेड ने इसका खुलासा किया है। पूर्व क्रिकेटर और लोकप्रिय कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ऐसे फैंस को घटिया किस्म का बदमाश कहा है।
आकाश चोपड़ा ने ऑनलाइन खराब व्यवहार के बढ़ते ट्रेंड और खिलाड़ियों के प्रियजनों को खेल की दुश्मनी में घसीटने के लिए ट्रोल्स पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए निशाना साधा है।
उन्होंने एक्स पर लिखा, "जो लोग पत्नियों, बच्चों को गाली देते हैं, वे सबसे घटिया किस्म के बदमाश हैं। कुछ लोग इस कमेंट में भी मिल सकते हैं। वही घटिया लोग अपने या अपने आदर्श के बारे में जरा सी भी बुराई नहीं सहते। दोगले।"