बारिश के कारण न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीसरा वनडे रद्द (बारिश के कारण न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीसरा वनडे रद्द )
न्यूजीलैंड और भारत के बीच मंगलवार को सेडन पार्क में खेला जाने वाला तीसरा वनडे बारिश की वजह से एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया।
पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से आगे है। चौथा और पांचवां वनडे क्रमश: शुक्रवार और रविवार को खेला जाएगा।
पिछले 12 घंटों से शहर में भारी बारिश होने के कारण मैच पर पहले से ही संकट के बादल छाए हुए थे। हालांकि बारिश थोड़ी देर के लिए रुकी थी और ग्राउंड स्टाफ खेलने की जगह तैयार करने में लगे थे, लेकिन फिर से बारिश की वजह से कवर्स को वापस मैदान पर रखना पड़ा।