Chennai: India vs Afghanistan 3rd ODI (Image Source: IANS)
अफगानिस्तान ने भारत को वनडे सीरीज के तीसरे मैच में जीत के लिए सिर्फ 219 रन का टारगेट दिया है। इस मैच में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट अपने नाम किए। भारत का मकसद एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी इस मुकाबले को जीतकर वनडे सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' करना होगा।
चेन्नई में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। यह टीम 36 के स्कोर तक अपने चार विकेट खो चुकी थी। यहां से हशमतुल्लाह शाहिदी ने अजमतुल्लाह ओमरजाई के साथ पांचवें विकेट के लिए 114 गेंदों में 105 रन जोड़े।
अजमतुल्लाह ओमरजाई 56 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 50 रन बनाकर आउट हुए। अपनी 36वीं वनडे पारी में ओमरजाई ने छक्कों का अर्धशतक भी पूरा कर लिया। शाहिदी ने मोहम्मद नबी के साथ छठे विकेट के लिए 53 गेंदो में 57 रन की साझेदारी की।