तीसरा टी20: डेरिल मिचेल का विस्फोटक अर्धशतक, न्यूजीलैंड ने भारत को 199 रन का लक्ष्य दिया (तीसरा टी20: डेरिल मिचेल का विस्फोटक अर्धशतक, न्यूजीलैंड ने भारत को 199 रन का लक्ष्य दिया)
हेनरी स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए हैं।
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज टिम सिफर्ट मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए फिन एलन ने डेरिल मिचेल के साथ 43 गेंदों पर 86 रन की साझेदारी से टीम को 90 रन तक पहुंचाया। एलन 25 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए।
मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच तीसरे विकेट के लिए 21 गेंदों पर 33 रनों की साझेदारी हुई। फिलिप्स 17 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिचेल और बेवॉन जैकब्स ने कीवी टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया। मिचेल और जैकब्स ने 48 गेंदों पर 75 रन की साझेदारी कर कीवी टीम का स्कोर 3 विकेट पर 198 तक पहुंचाया।