तीसरा टी20: हरमनप्रीत ने 15 बाउंड्री के साथ कूटे नाबाद 91 रन, जिम्बाब्वे को 217 रनों का टारगेट (तीसरा टी20: हरमनप्रीत ने 15 बाउंड्री के साथ कूटे नाबाद 91 रन, जिम्बाब्वे को 217 रनों का टारगेट)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी तीसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 217 रन का टारगेट रखा है। 'विमेन इन ब्लू' सीरीज के इस अंतिम मैच को जीतकर 3-0 से 'क्लीन स्वीप' करने के इरादे से उतरी है।
भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शेफाली वर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज अनुष्का शर्मा के साथ मैदान पर उतरीं। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 5.2 ओवरों में 54 रन की साझेदारी हुई। अनुष्का 20 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 28 रन बनाकर आउट हुईं।
इसके बाद शेफाली और निकी प्रसाद के बीच दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 14 रन की साझेदारी हो सकी। टीम ने निकी के रूप में दूसरा विकेट गंवाया, जिन्होंने भारत के खाते में सिर्फ 9 रन का योगदान दिया।