तीसरा टी20: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, रवि बिश्नोई टीम से आउट (Image Source: IANS)
भारत ने मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में जारी टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम पांच मुकाबलों की सीरीज में 0-1 से पीछे है। ऐसे में मेहमान खेमा मंगलवार को जारी इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगा।
दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा था। इसके बाद मैनचेस्टर में खेला गया अगला मुकाबला इंग्लैंड ने 4 विकेट से अपने नाम करते हुए बढ़त हासिल कर ली।
नॉटिंघम में टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। वह बस एक छोटी-सी रुकावट थी जिसे आप काबू नहीं कर सकते, लेकिन खिलाड़ियों का हौसला बुलंद है।"