तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 429 रन, तीसरे दिन की समाप्ति तक साउथ अफ्रीका के 4 विकेट गिरे (तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 429 रन, तीसरे दिन की समाप्ति तक साउथ अफ्रीका के 4 विकेट गिरे)
साउथ अफ्रीका ने न्यूलैंड्स में जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच के तीसरे दिन बढ़त हासिल कर ली है। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 329 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 429 रन पर रोका। इसके बाद अपनी दूसरी पारी में साउथ अफ्रीकी टीम ने 4 विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 329 रन बनाए। एडेन मार्करम ने मार्कस एकरमैन के साथ पहले विकेट के लिए 158 रन की साझेदारी की। एकरमैन 14 बाउंड्री के साथ 95 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मार्करम ने डेविड बेडिंगहम के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े।
मार्करम ने 1 छक्के और 10 चौकों के साथ 78 रन की पारी खेली, जबकि बेडिंगहम ने 7 चौकों के साथ 50 रन बनाए, लेकिन इन खिलाड़ियों के आउट होने के बाद टीम ने 232 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए।