Thiruvananthapuram: India vs West Indies 1st ODI (Thiruvananthapuram: India vs West Indies 1st ODI)
West Indies: भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का मानना है कि भारतीय टीम में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 जीतने की पूरी क्षमता है। उन्होंने कहा कि अगर टीम मैनेजमेंट बहुत ज्यादा बदलाव करने से बचे और टूर्नामेंट से कम से कम एक साल पहले 16 से 20 खिलाड़ियों का एक मजबूत कोर ग्रुप तैयार कर ले, तो भारत के खिताब जीतने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।
इस बड़े टूर्नामेंट का शेड्यूल गुरुवार को केपटाउन में जारी किया गया। साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले इस टूर्नामेंट में अब ठीक एक साल का समय बचा है। दो बार की चैंपियन भारतीय टीम ग्रुप ए में अपने अभियान की शुरुआत 7 अक्टूबर को केपटाउन में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। इसके बाद 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में टीम का सामना अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।