पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति का मानना है कि टी20 सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे के स्पिनर्स के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का जल्दी आउट होना टीम के लिए एक बड़ा सबक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों को इस प्रदर्शन से सीख लेकर अगले मैच में बेहतर तैयारी के साथ उतरना होगा।
वेदा के अनुसार, भारतीय टीम को यह समझना होगा कि किसी भी विपक्षी गेंदबाजी आक्रमण को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने उम्मीद जताई कि रविवार को होने वाले दूसरे टी20 मैच में भारतीय बल्लेबाज अपनी गलतियों को सुधारेंगे और स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ ज्यादा जिम्मेदारी के साथ खेलेंगे।
शुक्रवार को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे से मिले 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19/4 की खराब स्थिति से उबरते हुए लक्ष्य को 15.4 ओवर में 26 गेंदें शेष रहते हुए हासिल किया। दीप्ति ने 49 रन बनाए, जबकि निकी प्रसाद 39 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।