ट्राई-नेशन ए सीरीज: इंडिया ए ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे (Image Source: IANS)
श्रीलंका में मंगलवार से ट्राई-नेशन ए सीरीज का आगाज हो गया है। इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आईपीएल 2026 के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।
हालांकि, श्रीलंका ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। सलामी बल्लेबाजी करने आए सूर्यवंशी 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर मोहम्मद शिराज का शिकार हो गए। उनके बल्ले से 3 चौके निकले।
श्रीलंका के रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में इंडिया ए ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। टॉस के वक्त इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि हम पहले बैटिंग करना चाहते हैं। पिच सूखी लग रही है, इसलिए हम बैटिंग करना चाहते हैं। इस पिच पर 270 का स्कोर अच्छा रहेगा।