त्रिकोणीय सीरीज: अफगानिस्तान-ए को 101 रन से रौंदकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 बनी भारतीय टीम (Image Source: IANS)
TRI Series, INDIA-A vs AFGHANISTAN-A: भारत-ए ने बुधवार (17जून) को रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के पांचवें मैच को 101 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।
भारत ने 4 में से 2 मैच अपने नाम किए हैं। इस टीम का नेट रन रेट +0.797 है। वहीं, 3 मुकाबलों में 2 जीत के साथ श्रीलंका (+0.494 नेट रन रेट) दूसरे स्थान पर है। अफगानिस्तान (-1.983 नेट रन रेट) 3 में से 2 मैच गंवाकर तीसरे पायदान पर मौजूद है।
बुधवार को टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 319 रन बनाए। भारत को वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य की सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 48 गेंदों में 75 रन जोड़े।