पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए वनडे त्रिकोणीय सीरीज के चौथे मुकाबले में 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली। शादाब खान ने हारिस रऊफ के साथ 10वें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी करते हुए मेजबानों को जीत दिलाई। यह वनडे में सफल रन-चेज के दौरान 10वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है।
शुरुआती तीनों मैच जीतकर पाकिस्तान ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, श्रीलंकाई टीम 2 में से 1 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। इंग्लैंड लगातार 3 मैच गंवाकर तीसरे स्थान पर है। 29 अक्टूबर को उसका सामना श्रीलंका से होगा। वहीं, श्रीलंका के पास फिलहाल 2 मैच शेष हैं। फाइनल मुकाबला 31 अक्टूबर को गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना है।
लाहौर में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी इंग्लैंड की टीम 46.4 ओवरों में 241 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 19 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद जॉर्डन कॉक्स ने बेन डकेट के साथ चौथे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 52 के स्कोर तक पहुंचाया।