त्रिकोणीय सीरीज: दांबुला में वैभव का तूफान, भारत-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराया (Image Source: IANS)
भारत-ए ने त्रिकोणीय सीरीज (भारत-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए) के फाइनल मैच में श्रीलंका-ए के विरुद्ध 66 रन से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भारत के 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 29 गेंदों में 94 रन की पारी खेलकर अपनी चमक बिखेरी।
रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर 377 रन बनाए। भारत-ए को वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने महज 53 गेंदों में 132 रन की साझेदारी की।
वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो 'लिस्ट-ए' क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी रही। वैभव 29 गेंदों का सामना करते हुए 8 छक्कों और 10 चौकों के साथ 94 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद टीम को प्रियांश आर्य (39) के रूप में दूसरा झटका लगा।