त्रिकोणीय वनडे सीरीज फाइनल: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, शादाब खान बाहर (त्रिकोणीय वनडे सीरीज फाइनल: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, शादाब खान बाहर )
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।
टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमें लगता है कि बाद में ओस होगी। हमारे पास चार तेज गेंदबाज भी हैं, और हम विकेट का जल्दी इस्तेमाल भी कर रहे हैं। शादाब की बीमार हैं, उनकी जगह टीम में फहीम अशरफ को शामिल किया गया है।"
शादाब खान का बाहर होना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है। शादाब ने इसी टूर्नामेंट में ऐतिहासिक शतक लगाते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को जीत दिलायी थी। शादाब के बाहर होने से पाकिस्तान की गेंदबाजी और बल्लेबाजी कमजोर हुई है।