त्रिकोणीय सीरीज: तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया 'ए' टीम श्रीलंका पहुंची (Image Source: IANS)
श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए टीम के साथ होने वाली वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज के लिए तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारत ए टीम शुक्रवार को श्रीलंका पहुंच गई। सीरीज 9 से 21 जून तक रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी।
इंडिया 'ए' अपने अभियान की शुरुआत 9 जून को मेजबान श्रीलंका 'ए' के खिलाफ करेगी। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़ और अनुकूल रॉय जैसे खिलाड़ियों के पहुंचने की तस्वीरें शेयर की हैं।
एसएलसी ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "इंडिया 'ए' टीम रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाली ट्राई-नेशन सीरीज से पहले श्रीलंका पहुंच गई है। अपनी स्किल्स दिखाने और एक रोमांचक टूर्नामेंट में मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। एक्शन शुरू होने दें।"