गेंद को टर्न कराना मेरी ताकत, सही जगह पर गेंदबाजी से मिली सफलता: मानव सुथार (Image Source: IANS)
महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में रविवार को तीन विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने कहा कि अपनी ताकत पर भरोसा रखने और लगातार सही जगहों पर गेंदबाजी करने से उन्हें टेस्ट में असर डालने में मदद मिली।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद सुथार ने अपनी गेंदबाजी पर कहा कि उनकी योजना सीधी थी। वह लगातार सही जगहों पर गेंदबाजी करते हुए पिच से मिल रही मदद का पूरा फायदा उठाना चाहते थे।
उन्होंने कहा, "स्पेल के दौरान मेरा ध्यान सही जगहों पर गेंदबाजी करने और अपनी ताकत पर भरोसा करने पर था। विकेट से मदद मिल रही थी, इसलिए मेरी कोशिश सही जगहों पर गेंदबाजी करने और जितनी हो सके उतनी लगातार सही लेंथ पर गेंद डालने की थी।"