जापान से लौटने पर पटना एयरपोर्ट पर अंडर-18 हॉकी गोलकीपर सावन कुमार का स्वागत किया गया। उन्होंने वहां एशियन हॉकी टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया और गोल्ड मेडल जीता। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक (डीजी) रवींद्र शंकरन और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने उनका स्वागत किया।
पटना एयरपोर्ट पर अंडर-18 हॉकी गोलकीपर सावन कुमार का परिवार मौजूद था। उन्होंने बेटे का फूल-मालाओं से स्वागत किया। वहीं, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने सावन कुमार को मिठाई खिलाई। गोलकीपर सावन कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतना बहुत खुशी की बात है। बिहार में खेल के क्षेत्र में काफी विकास हो रहा है।"
इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक और सीईओ रवींद्रण शंकरन ने कहा कि आज बिहार खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है और इसका पूरा श्रेय बिहार सरकार को जाता है।