अंडर-19 एशिया कप फाइनल: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीत किया बल्लेबाजी का फैसला (अंडर-19 एशिया कप फाइनल: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीत किया बल्लेबाजी का फैसला )
अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंदीता क्रिकेट के मैदान पर वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय है, ऐसे में इस फाइनल मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
भारतीय टीम को लीग स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में टीम इंडिया के पास न सिर्फ उस हार का बदला लेने का मौका है, बल्कि ट्रॉफी अपने नाम करते हुए चैंपियन बनने का मौका है।