अंडर-19 एशिया कप: कौशिका कुमारसिंघे ने खोला पंजा, श्रीलंका ने मलेशिया को 9 विकेट से रौंदा (अंडर-19 एशिया कप: कौशिका कुमारसिंघे ने खोला पंजा, श्रीलंका ने मलेशिया को 9 विकेट से रौंदा)
एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 के पहले मैच में श्रीलंका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 9 विकेट से रौंदा। अल अमेरत क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में मलेशिया से मिले 89 रनों के लक्ष्य को श्रीलंका ने आसानी से 13.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका अंडर-19 टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान विरन चमुदिथा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। हालांकि, इसके बाद रेहान पीरिस और सेनुजा वेकुनागोडा ने मोर्चा संभाला और दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 91 रनों की अटूट साझेदारी निभाते हुए श्रीलंका को आसान जीत दिलाई।
रेहान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 54 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, सेनुजा ने 35 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए।