एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 228 रन का लक्ष्य दिया है।
अफगानिस्तान के लिए पारी की शुरुआत अबिदुल्लाह नादरजान और फरीदुल्लाह एहसास ने की। दोनों बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में सफल नहीं रहे। नादरजान 14 और फरीदुल्लाह 13 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे सुभान जखैल ने 31 रन बनाए की पारी खेली। 86 पर तीन विकेट गंवा चुकी अफगानिस्तान को नोमान सालारजई और शाह फैसल रहीमी ने संभाला। दोनों ने अर्धशतक लगाते हुए टीम को 8 विकेट पर 227 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
सालारजई ने 78 गेंदों पर 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 51 और रहीमी ने 72 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान सोहेल खान ने 44 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली।