अनौपचारिक टेस्ट: देवदत्त पडिक्कल का अर्धशतक, दूसरी पारी में भारत ने 2 विकेट खोकर बनाए 106 रन (अनौपचारिक टेस्ट: देवदत्त पडिक्कल का अर्धशतक, दूसरी पारी में भारत ने 2 विकेट खोकर बनाए 106 रन)
भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 106 रन बना लिए हैं।
भारतीय टीम न्यूजीलैंड ए द्वारा पहली पारी के आधार पर ली गई बढ़त से अभी भी 98 रन पीछे हैं। दूसरी पारी में भी भारत ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि केएल राहुल 4 रन बनाने के बाद हिट विकेट हो गए। हालांकि, इसके बाद टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन ने बखूबी संभाला।