अनाधिकारिक टेस्ट: भारतीय टीम के पास 170 रन की बढ़त, ड्रॉ की ओर मुकाबला (Image Source: IANS)
भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। तीसरे दिन की समाप्ति तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में बगैर कोई विकेट गंवाए 48 रन बना लिए हैं। यहां से मेहमान टीम के पास 170 रन की बढ़त है।
गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 452/6 के स्कोर पर घोषित की। साईं सुदर्शन ने आयुष पांडे के साथ पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। आयुष 25 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सुदर्शन ने मोर्चा संभाला।
साईं सुदर्शन ने 175 गेंदों में 19 चौकों के साथ 132 रन की पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल 14 बाउंड्री के साथ 141 रन बनाकर नाबाद रहे। शेख रशीद ने 63 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से चमिका गुणासेकरा ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि दिलुम सुदीरा ने 2 विकेट चटकाए।