अनौपचारिक टेस्ट मैच: निकी का ऑलराउंडर प्रदर्शन, इंडिया-ए विमेंस ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 281 रनों से रौंदा (अनौपचारिक टेस्ट मैच: निकी का ऑलराउंडर प्रदर्शन, इंडिया-ए विमेंस ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 281 रनों से रौंदा)
निकी प्रसाद के ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर इंडिया-ए विमेंस ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया-ए विमेंस के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट मैच को 281 रनों के अंतर से जीता। निकी ने बल्ले से कुल 95 रन बनाने के साथ बतौर गेंदबाज कुल 7 विकेट अपने नाम किए।
इकलौते टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम ने तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज 0-3 से गंवाने के बाद इतने ही मुकाबलों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।
धर्मशाला में खेले गए टेस्ट मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 364 रन बनाए। इस पारी में शुभा सतीश (59) ने प्रिया पुनिया (46) के साथ पहले विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी की।