अनाधिकारिक टेस्ट: साईं सुदर्शन-ध्रुव जुरेल ने लगाए शतक, भारत-ए की पहली पारी 452/6 के स्कोर पर घोषित (Image Source: IANS)
भारत-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी 452/6 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में भारत की तरफ से कप्तान ध्रुव जुरेल और साईं सुदर्शन ने शतक लगाए।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। साईं सुदर्शन ने आयुष पांडे के साथ 23 ओवरों में 82 रन की साझेदारी की। आयुष 3 चौकों के साथ 25 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पड्डिकल मैदान पर उतरे, लेकिन सिर्फ 7 गेंदों का ही सामना कर सके, जिसमें 1 छक्के और 1 चौके के साथ 12 रन बनाए।
भारतीय टीम ने 96 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो दिए थे। यहां से साईं सुदर्शन ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।