नोएडा किंग्स ने यूपी टी20 लीग के चौथे सीजन के लिए उत्तर प्रदेश के अनुभवी बल्लेबाज माधव कौशिक को अपना कप्तान नियुक्त किया है। टीम आगामी सीजन में दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी।
2024 में मेरठ मावेरिक्स से नोएडा किंग्स में शामिल हुए माधव के पास काफी अनुभव मौजूद है। वह इस लीग में पहले भी कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने 2024 में मेरठ मावेरिक्स को खिताब जिताया था और 2025 में उनकी कप्तानी में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था।
माधव 2023 में यूपी टी20 लीग के पहले सीजन से ही लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। शुरुआती दो सीजन में उन्होंने कुल 716 रन बनाए। 2023 में उनके बल्ले से 350 रन निकले, जबकि 2024 में उन्होंने 366 रन बनाए। 2024 के सीजन में वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। उन्होंने 12 मैचों में 61 की औसत और 146.99 के स्ट्राइक रेट से 366 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे।