यूपी टी20 लीग 2026 में मेरठ मावेरिक्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर लायंस को 36 रनों से हराया। टीम की इस जी के नायक स्वास्तिक चिकारा रहे, जिन्होंने 82 रनों की दमदार पारी खेली। चिकारा ने बताया कि मौजूदा दौर के महान खिलाड़ी विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने से खेल के प्रति उनका नजरिया बदला है।
चिकारा, जिन्हें यूपी टी20 के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद अपना पहला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) कॉन्ट्रैक्ट मिला था। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु (आरसीबी) की उस टीम का हिस्सा थे जिसने साल 2025 में पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था।
स्वास्तिक चिकारा ने पिछले तीनों सीजन में टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। साल 2024 में मेरठ मावेरिक्स ने खिताब को अपने नाम किया था और इस सीजन में चिकारा ने 49.90 की औसत और 185 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 499 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक और एक शतक निकला था।