फॉर्म में उतार-चढ़ाव क्रिकेट का हिस्सा, टीम के लिए अपना बेहतर प्रदर्शन करना चाहता हूं: वैभव सूर्यवंश (Image Source: IANS)
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज में हरारे में 23 जुलाई से शुरू होगी। इस सीरीज में एक बार फिर से सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर नजर रहेगी, जो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार तीन मैचों में असफल रहे थे। वैभव भी इस सीरीज में अपनी फॉर्म पाने और बड़ी पारी खेलने की चाहत रखते हैं।
वैभव ने कहा है कि पिछले चार महीनों में काफी उतार-चढ़ाव आए हैं। यह क्रिकेट का हिस्सा है, ऐसा होता रहेगा। मुझे प्रक्रिया को फॉलो करना होगा और टीम के लिए अपना सौ प्रतिशत देना होगा।"
बीसीसीआई टीवी पर साझा एक वीडियो में सूर्यवंशी ने कहा, "यह स्पष्ट है कि मुझे जो कुछ भी चाहिए (मार्गदर्शन वगैरह), कोच मुझे दे रहे हैं और मुझे जो भी अभ्यास चाहिए, वह मुझे मिल रही है। बहुत अच्छा लग रहा है, आत्मविश्वास भी है।"