T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 32वां मुकाबला आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते ग्रुप-बी का यह मुकाबला टॉस के बगैर ही रद्द करना पड़ा। इसी के साथ दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटे गए और ऑस्ट्रेलिया को 'सुपर-8' से बाहर होना पड़ा।
पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला रद्द होने के साथ जिम्बाब्वे ने सुपर-8 में जगह बना ली है। ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में यह टीम दूसरे स्थान पर है। इस टीम ने अब तक 3 में से 2 मैच जीते हैं।
जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में ओमान को 8 विकेट से मात दी थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया। जिम्बाब्वे ने 13 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 23 रन से जीत दर्ज की थी। इस टीम ने निर्धारित ओवरों में महज 2 विकेट खोकर 169 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवरों में सिर्फ 146 रन पर सिमट गई थी। दूसरी ओर, प्वाइंट्स टेबल में चौथे प्वाइंट्स पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया ने 3 में से 2 मैच गंवाए हैं।