Chennai: ICC T20 World Cup 2026: United States vs Netherlands (Image Source: IANS)
ICC T20 World Cup: एमए चिदंबरम स्टेडियम में नीदरलैंड को 93 रन से रौंदकर यूएसए ने इतिहास रच दिया है। यूएसए टी20 वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली एसोसिएट टीम बन गई है।
निर्धारित 20 ओवरों में यूएसए ने 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 15.5 ओवरों में महज 103 रन पर सिमट गई।
यूएसए से पहले टी20 वर्ल्ड कप में एसोसिएट टीमों के लिए सबसे बड़ी जीत का अंतर नेपाल के नाम था, जिसने साल 2024 में हांगकांग के विरुद्ध 80 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड की टीम इटली के खिलाफ 73 रन से जीत हासिल कर चुकी है। साल 2016 में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 59 रन से हराया था। साल 2022 में नामीबियाई टीम श्रीलंका के विरुद्ध 55 रन से जीत दर्ज कर चुकी है।