अपनी किताब 'सब्र' को लेकर चर्चा में आए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को एक इंटरव्यू देना महंगा पड़ा गया है। इंटरव्यू में पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने के कारण ख्वाजा की आलोचना हो रही है और इस वजह से उन्होंने पहले से तय कुछ इंटरव्यू को स्थगित कर दिया है।
ख्वाजा अपनी नई किताब को प्रमोट करने के लिए एबीसी के एक शो में थे। शो के दौरान ब्रॉडकास्टर ने सैंडपेपरगेट विवाद को लेकर उनके दावों के बारे में उनसे कड़ी पूछताछ की। ख्वाजा ज्यादातर सवालों से बचते रहे। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। आलोचना के बाद बाएं हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज ने आगे टीवी इंटरव्यू करने से मना कर दिया है और किताब से जुड़े कई इंटरव्यू भी कैंसिल कर दिए हैं।
एबीसी स्पोर्ट्स के मुताबिक, ख्वाजा के प्रकाशक पेंगुइन ने स्पष्ट किया है कि उनके बुक टूर और इंटरव्यू शेड्यूल में बदलाव किए जाएंगे। बुक टूर अभी भी जारी है, लेकिन इस सप्ताह कुछ बदलाव करने पड़े हैं। टूर बिल्कुल भी कैंसिल नहीं हुआ है।"