वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को अपने छोटे से क्रिकेट करियर में एक बड़ी और खास उपलब्धि हासिल की। वे पुरुषों के टी20 इतिहास के सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए। उन्होंने होलकर स्टेडियम में 2026-27 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में बिहार की कप्तानी करते हुए ये उपलब्धि हासिल की।
वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 232 दिन की उम्र में बिहार की कप्तानी संभालते हुए सबसे कम उम्र में टी20 की कप्तानी करने के क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का रिकॉर्ड तोड़ा। वुकुसिक ने 17 साल और 311 दिन की उम्र में अपनी नेशनल टीम की कप्तानी की थी।
सूर्यवंशी अब सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि, बतौर कप्तान अपना पहला मैच खेल रहे वैभव के लिए एक बल्लेबाज के रूप में यह मैच यादगार नहीं रहा। वह 12 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें चेतन सकारिया ने आउट किया।